आधुनिक समय में देखा जा सकता है की देश में और गांव, शहर में अधिक मात्रा में बेटी बेरोजगारी देखेने को मिल रही है। लेकिन शहरों में लोग कुछ न कुछ काम करके अपना छोटा मोटा बिजनेस कर रहे हैं। लेकिन जो लोग गांव में वे अभी भी पूरी तरह से खेतो पर निर्भर है या फिर गांव के लोग भी शहर जाकर काम कर रहे हैं लेकिन कम दाम मिल रहा है जिससे उनके परिवार का पूर्ण भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। लेकिन अगर हम आपको इस आर्टिकल में बताएं की आप गांव में रहकर भी बिजनेस कर सकते हो और शहर के मुकाबले ज्यादा कमाई कर सकते हैं।। तो आईए हम आपको बताते हैं इस आर्टिकल की मदद से की आप गांव में रहकर कौन सा बिजनेस कर सकते हो।
गांव में रहकर आप सिलाई मशीन(टेलरिंग) का काम कर अपना बिजनेस कर सकते हैं। इसके लिए आपको क्या करना होगा कैसे करना होगा हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।
टेलरिंग का बिजनेस कैसे शुरू करें-
सबसे पहले आपको कटिंग सिलाई करनी आनी चाहिए या आपको कुछ टाइम तक सीखना होगा। जैसे आपको पता ही है कि आजकल लोग शादी, पार्टी के लिए कपड़े बहुत अधिक मात्रा में सिला रहे हैं।यदि आप अपने गांव में सिलाई का बिजनेस करते हैं तो महिलाएं पुरुष सब आपके ही शॉप में आएंगे आप चाहे तो शुरू में घर पर ही सिलाई कर सकते हो या फिर आप एक दुकान भी खोल सकते हो,जो की आप अपने बजट के अनुसार आप दुकान खोल सकते हो।आप अपनी दुकान गांव के बीच में खोलें ताकी गांव के सभी लोग महिलाएं या दूसरे गांव के लोग भी आपकी शॉप में ही आएं तो, उन्हें ज्यादा दूर न लगे ताकी आपका बिजनेस अच्छे तरीके से चलने लगे।
टेलरिंग बिजनेस के लिए आवश्यक योग्यता –
आपको कपड़े की कटिंग- सिलाई आनी चाहिए यदि आपको लगता है, की आपको काटिंग – सिलाई अच्छी तरह से नहीं आती है तो आप कुछ समय तक कोर्स कर सकते हो जो की 3 से 6 महीने तक होता है, किसी कॉलेज में 2 साल का कोर्स भी कराया जाता है लेकिन अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप शहर जाकर कुछ महीनों तक काम सिख सकते हो। आपको कटाई सिलाई और लंबाई का अच्छे से ज्ञान होना चाहिए साथ ही जो कपड़ों पर जो भी मटेरियल लगता है,उसका सरा ध्यान रखना चाहिए और नए फेसन और ट्रेंड के प्रति आपको अपडेट रखना होगा। ताकी अगर कोई भी आपके पास आए तो ओ जो भी ट्रेंड का सूट बनाने को बोले तो आप तुरंत बना दे।
बिजनेस शुरू करने के लिए किन किन चीज़ों की आवश्यकता पड़ेगी –
आपको बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले एक दुकान या फिर घर पर एक कमरे में आप मशीन रख सकते हो और या आपको ऐसी जगह दुकान खोलनी है जहां आस पास कोई दूसरी टेलर शॉप न हो और जहां महिलाएं आसानी से आ पाएं और उनका समय की बचत हो पाए।और दुकान में जो भी सामन है, वे इस तरीके से होना चाहिए।
1.. एक टेबल
2. सिलाई मशीन
3.. सूई धागा
4.. स्टोन बटन, हुक बटन
5.. प्रेस
6..डोरी, चेन, रबड़।
7.. कैंची
8. इंच टेप,आल पिन, स्केल, अस्तर, फॉल
9.. काउंटर
10.. हैंगर
11.. रैक
12.. नोटबूक, पेन।
आपके शॉप में ये सब सामान होने चाहिए जो की आपके शॉप में होने से आपके ग्राहक आकर्षित होंगे । इसीलिए आपके शॉप में ये सभी सामान होने चाहिए।
सिलाई मशीन की कीमत –
सिलाई मशीन की कीमत की शुरुआत 2000से हो जाती है,आप अपने बजट के हिसाब से ले सकते हो सिलाई मशीन की टेबल 1500-2000 तक के बजट तक ले सकते हो। ये आप अपनी नजदीकी शहर एरिया से ले सकते हो। टेलरिंग बिजनेस शुरू करने के लिए आपका 7-10 हजार का खर्च होगा ।इतने कम निवेश में आप आसानी से बिजनेस खोल सकते हो।।
निवेश कितना होगा-
यदि आप अपने घर से यह काम कर रहे हो तो,10 हजार तक का खर्च तक का निवेश होगा।यदि आप एक दुकान से बिजनेस करते हो, तो आपका 20-30 हजार तक का निवेश होगा । तो कुल मिलाकर आपका 40-50 हजार तक आपका बिजनेस का स्टोर कर सकते हो।यह कोई ज्यादा निवेश नहीं होगा ।।आप कम निवेश में अपने गांव में एक अच्छा बिजनेस कर रहे होंगे।
कमाई कितनी हो सकती है –
आप इस बिजनेस में जीतने अच्छे से काम कर रहे हो यह इस बिजनेस के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है क्योंकि आप अपने इस छोटे से बिजनेस को एक अच्छे तरीके से चलाते हो तो आपकी कमाई उतनी ही अच्छी होगी ।।
और आपके कितने कपड़े सिलाई फिटिंग के लिए है, आप उन्हें कितनी जल्दी से अपने कस्टमर को देते हो हर महीने आपके पास ठीक ठाक कपड़े आते हैं तो, सिलाई के लिए आप कुछ लोगो को भी काम पर रख सकते हो और आप खुद कुछ और काम कर लो इससे आपका काम भी जल्दी होगा और थकान भी नहीं लगेगी । और आपके पास फिटिंग के लिए ज्यादा कपड़े आ रहे हैं रहें हैं तो आपके महीने में अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा।
सिलाई का बिजनेस को शुरू करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान –
आप अपने ग्राहकों को ठगने की कोशिश न करें क्योंकि ग्राहक ही आपके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। यदि आपका इंप्रेसन गलत हुआ तो, आपके ग्राहक वापिस लौट के नहीं आएंगे।शुरू में आप अकेले अपना बिजनेस शुरू करें।बाद में जैसे जैसे आपके ग्राहक बढ़ने लगें तो आप किसी को भी काम पर रख सकते हो जिन्हें काम आता हो। आपको ग्राहकों को सही समय पर ऑर्डर वापस देना होगा ।इससे आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा और ग्राहकों की भीड़ लगी रहेगी । और आपका बिजनेस अच्छे से चलने लगेगा।
अगर आपको अच्छे से काम करने लगोगे और आप हर प्रकार के कपड़े सील सकते हो । जिससे आपको हर प्रकार कपड़ो सिलने को आपके शॉप पर आएंगे और आपका बिजनेस अच्छे से बढ़ने लगेगा ।
आप चाहें तो अपने इस टेलरिंग बिजनेस के साथ साथ आप कुछ आर्टिफिशियल सामान भी रख सकते हैं। और इससे आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा होगा और शॉप में जो भी कपड़े सिलवाने आएंगे ओ आपकी शॉप में सामान देखेकर आकर्षित होंगे और सामान भी खरीदने लगेगे इससे आपको डबल मुनाफा होगा।। और आप ज्यादा से ज्यादा कपड़े कम समय में सीलें इससे आपका बिजनेस बहुत आगे बढ़ते लगेगा। आपको ये सब कपड़े भी सिलने आने चाहिए है।
1.. ब्लाउज़
2..सूट सलवार
3..लहंगा चोली
4..कुर्तियां
5. पटियाला सूट
6. साड़ी का फॉल करना ।
यह सब के अलावा और भी आपको आना चाहिए ताकी बीजेनस और आगे बढ़े ।और काम अच्छे से चलने लगे।
हमने आपको इस आर्टिकल की मदद से बताने की कोशिश की है कि आप कैसे गांव टेलरिंग का बिजनेस कर सकते हो और कैसे आगे बढ़ा सकते हो। और किस प्रकार से खोलें और चलाएं।
हमे आशा है कि आपको यह बिजनेस पसंद आया हो और आप इस आर्टिकल की मदद से अपने गांव में आसानी से यह बिजनेस कर सको।